अम्बर नदी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: असम की युवती, हैदराबाद कनेक्शन और एमपी में हत्या—लिव-इन विवाद बना खौफनाक साजिश


एक नदी… एक अज्ञात शव… और हफ्तों तक उलझी रही पहचान की गुत्थी।

नंदगांव की अम्बर नदी में मिला वो शव आखिरकार एक खौफनाक साजिश की कहानी बनकर सामने आया—जिसकी जड़ें असम से हैदराबाद और फिर मध्यप्रदेश तक फैली हुई हैं।

25 फरवरी की सुबह, अम्बर नदी के पुल के नीचे मिला एक अज्ञात युवती का शव…

शिनाख्त नहीं, सुराग नहीं—बस एक रहस्य।

पुलिस ने मर्ग कायम किया, पोस्टमार्टम कराया और जब कोई सामने नहीं आया, तो 27 फरवरी को शव को दफना दिया गया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… असल कहानी तो यहीं से शुरू हुई।

पुलिस ने हर दिशा में तलाश शुरू की—

रेडियो मैसेज, गुमशुदगी रिकॉर्ड, मीडिया और सोशल मीडिया…

लेकिन कोई कड़ी नहीं जुड़ रही थी।

इसी बीच, सैकड़ों किलोमीटर दूर तेलंगाना में दर्ज एक मिसिंग रिपोर्ट ने कहानी को मोड़ दिया।

जांच में सामने आया—नदी में मिली युवती कोई और नहीं, बल्कि राजीना बेगम, असम की रहने वाली थी, जो हैदराबाद में नौकरी करती थी।

अब परतें खुलनी शुरू हुईं…

राजीना हैदराबाद में एक कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात हुई नीतेश यादव से।

दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब नीतेश की शादी कहीं और तय हो गई—

13 फरवरी को सगाई… और यहीं से शुरू हुआ विवाद।

सूत्रों के मुताबिक, राजीना इस रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहती थी…

और यही बात बनी उसकी मौत की वजह।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नीतेश ने एक खौफनाक साजिश रची—

राजीना को हैदराबाद से अपने गांव आरी लेकर आया…

और 25 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे, खुले इलाके में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

लेकिन कहानी का सबसे सिहराने वाला हिस्सा अभी बाकी था—

हत्या के बाद आरोपी ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर शव को बाइक पर लादा…

और कई किलोमीटर दूर लाकर अम्बर नदी में पुल से नीचे फेंक दिया,

ताकि पहचान मिट जाए… और मामला हमेशा के लिए दफन हो जाए।

लेकिन पुलिस की लगातार जांच, अलग-अलग राज्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए

आखिरकार इस ब्लाइंड केस का खुलासा कर ही दिया गया।

एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में टीम ने हर सुराग को जोड़ा और साजिश की परतें खोल दीं।

मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर मूल घटनास्थल थाना माखननगर को केस ट्रांसफर किया गया है।

अब सवाल खत्म… लेकिन एक कहानी छोड़ गया ये केस—

प्यार, धोखा और साजिश की वो कहानी… जिसने एक ज़िंदगी छीन ली।


Crime Story By-

Journalist Satyendra Nasrullaganj Sehore Mp

Comments

Popular posts from this blog

कलयुगी माँ की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर 9 साल की मासूम की हत्या, रेहटी पुलिस ने खोला पूरा सच

जब स्विफ्ट ने निभाई बफादारी, परखच्चे उड़े फिर भी चालक को खरोंच नहीं...

लाड़कुई मे आदिवासी महिला का पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले मामले मे क्या है सच्चाई