Posts

Showing posts from March, 2026

अम्बर नदी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: असम की युवती, हैदराबाद कनेक्शन और एमपी में हत्या—लिव-इन विवाद बना खौफनाक साजिश

Image
एक नदी… एक अज्ञात शव… और हफ्तों तक उलझी रही पहचान की गुत्थी। नंदगांव की अम्बर नदी में मिला वो शव आखिरकार एक खौफनाक साजिश की कहानी बनकर सामने आया—जिसकी जड़ें असम से हैदराबाद और फिर मध्यप्रदेश तक फैली हुई हैं। 25 फरवरी की सुबह, अम्बर नदी के पुल के नीचे मिला एक अज्ञात युवती का शव… शिनाख्त नहीं, सुराग नहीं—बस एक रहस्य। पुलिस ने मर्ग कायम किया, पोस्टमार्टम कराया और जब कोई सामने नहीं आया, तो 27 फरवरी को शव को दफना दिया गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… असल कहानी तो यहीं से शुरू हुई। पुलिस ने हर दिशा में तलाश शुरू की— रेडियो मैसेज, गुमशुदगी रिकॉर्ड, मीडिया और सोशल मीडिया… लेकिन कोई कड़ी नहीं जुड़ रही थी। इसी बीच, सैकड़ों किलोमीटर दूर तेलंगाना में दर्ज एक मिसिंग रिपोर्ट ने कहानी को मोड़ दिया। जांच में सामने आया—नदी में मिली युवती कोई और नहीं, बल्कि राजीना बेगम, असम की रहने वाली थी, जो हैदराबाद में नौकरी करती थी। अब परतें खुलनी शुरू हुईं… राजीना हैदराबाद में एक कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात हुई नीतेश यादव से। दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब नीते...