लाड़कुई मे आदिवासी महिला का पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले मामले मे क्या है सच्चाई

 

भैरुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में आज सुबह लगभग 09 बजे 26 वर्षीय आदिवासी महिला विनीता उइके ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और साहस से विनीता की जान बचाई गई। उन्हें तुरंत 112 की मदद से सिविल हॉस्पिटल, भैरुंदा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर हमीदिया हॉस्पिटल, भोपाल रेफर किया गया।



स्थानीय लोगों ने बताया कि विनीता उइके ने यह कदम गंभीर पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते उठाया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़े और आग बुझाई, जिससे महिला को गंभीर चोटों से बचाया गया।

सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति गंभीर देख हमीदिया हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना पूरे इलाके में चिंता और सन्नाटा फैला गई।

भैरुंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) द्वारा मृत्युकालिक कथन भी लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है।

अभी फिलहाल 26 वर्षीय पीड़िता को भोपाल के एक शासकीय हॉस्पिटल मे रेफर किया गया था अभी बहा उपचार चल रहा है 


Written by: @JournalistSatyendra

Independent Journalist | Madhya Pradesh Politics | Ground Reports & Analysis

Comments

Popular posts from this blog

कलयुगी माँ की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर 9 साल की मासूम की हत्या, रेहटी पुलिस ने खोला पूरा सच

जब स्विफ्ट ने निभाई बफादारी, परखच्चे उड़े फिर भी चालक को खरोंच नहीं...